फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राइस मिल पर छापेमारी में भारी मात्रा में खाद्यान्न मिला, नोटिस

विज्ञापन
राइस मिल का निरीक्षण करते हुए एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल।
विज्ञापन
महराजगंज। रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी मॉडर्न राइस मिल पर मंगलवार शाम करीब चार बजे प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल एवं मंडी सचिव परतावल नयनतारा सिंह के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने मिल परिसर में रखे गए धान और चावल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में खाद्यान्न मिले, जिनमें प्रारंभिक स्तर पर असमानता की आशंका जताई गई है। मामले में मिल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लंबे समय से राइस मिलों में स्टॉक और अभिलेखों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल ने रामपुर बुजुर्ग स्थित महालक्ष्मी मॉडर्न राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना के मिल परिसर पहुंचकर स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, मिलिंग रिपोर्ट, परिवहन अभिलेख व सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मिल परिसर में कुल 42,997 बोरा धान व 1,082 क्विंटल चावल का स्टॉक पाया। इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न मौजूद होने पर अधिकारियों ने मिल प्रबंधन से स्टॉक से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। बताया गया कि मौके पर उपलब्ध अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में सामंजस्य न होने की स्थिति सामने आई, जिससे अनियमितता की आशंका और गहराई।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक ने विशेष रूप से यह स्पष्ट किया कि यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित धान या चावल की गड़बड़ी पाई जाती है तो इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान मिल में आने-जाने वाले वाहनों, भंडारण क्षमता और मिलिंग क्षमता की भी जानकारी ली गई। टीम के सदस्यों ने मिल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया और आवश्यक बिंदुओं को जांच रिपोर्ट में दर्ज किया। एडीएम न्यायिक का कहना है कि जवाब संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें