फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिन पहले लगे डेढ़ लाख के हाईमास्ट को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। घनश्याम नगर वार्ड में मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व लगे हाईमास्ट की एलईडी लाइट्स में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद वार्ड के सभासद प्रतिनिधि राहुल दुबे ने पुलिस के संज्ञान में मामला लाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले इसी वार्ड में ही लगे एक शिलापट्ट को भी कुछ अराजक तत्वों ने लापता कर दिया था। उस समय भी सभासद प्रतिनिधि राहुल दुबे की सूचना पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर क्षतिग्रस्त शिलापट्ट को क्षेत्र के लोहसी स्थित डूडी नाले से बरामद किया था। अब दूसरी बार सरकारी संपत्ति में हुई तोड़फोड़ की घटना ने सभासद प्रतिनिधि की परेशानी बढ़ा दी है।
विधायक निधि से अवमुक्त करीब डेढ़ लाख रुपयों की लागत से एक हाईमास्ट शुक्रवार की देर शाम नगर स्थित घनश्याम नगर वार्ड में एक मैरिज हाउस के ठीक सामने लगाया गया था। हाईमास्ट लगने के अगले ही दिन शनिवार की शाम जब उसमें लगी एक एलइडी लाइट्स बंद मिली तो देख गया कि उसमें तोड़फोड़ किया गया है।
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि राहुल दुबे को जानकारी हुई इसके बाद मामला नौतनवा थाने पर पहुंचा। रविवार की सुबह कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ भी किया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि घनश्याम नगर वार्ड में लगे हाईमास्ट में तोड़फोड़ होने की सूचना मिली है। घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें