फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्रिवेणी धाम नेपाल से जल लेकर निकला कांवड़ियों का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। त्रिवेणी धाम नेपाल से पवित्र जल लेकर करीब 300 कांवड़ियों का जत्था रविवार देर रात दरहटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु रविवार की अलसुबह करीब दो बजे त्रिवेणी धाम से कांवड़ में पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा पर निकले। पूरी यात्रा के दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शामिल हरेंद्र, कन्हैया, विशाल ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी आस्था के तहत हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी धाम से जल लेकर दरहटा शिव मंदिर पहुंचते हैं। वहीं कांवड़ यात्रा में शामिल हरेंद्र, कन्हैया, विशाल, किसान, सोनू, संदीप, सतेंद्र ने बताया कि वे लोग प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें