कोल्हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव का गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना क्षेत्र की लड़की गांव के थोड़ी दूर पर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर गई, इस दौरान गांव का ही एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा घर पहुंच पूरी घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी और डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम युवक को पकड़ कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव कन्नौजिया ने बताया कि छात्रा की सूचना पर केस दर्ज कर विधिक करवाई की जा रही है।