खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के बड़का टोला में कमरे में फंदे से लटका युवती का शव मिला। परिवार में किसी बात को लेकर युवती नाराज हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, हरदीडाली गांव के बड़का टोला निवासी रामनरायन गुप्ता की पुत्री पूर्णिमा गुप्ता (23) शुक्रवार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर नाराज हो गई थी। कुछ देर बाद कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। संवाद