फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टायर फटने से खाद लेकर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। टायर फटने के कारण शनिवार की शाम लगभग छह बजे पनियरा परतावल मार्ग पर स्थित बभनौली जंगल में एक खाद लदी डीसीएम पलट गई। डीसीएम घुघुली से यूरिया खाद लेकर मुजरी के लिए जा रही थी। अभी वह बभनौली परतावल मार्ग के जंगल में पहुंची थी कि पिछले पहिए का टायर अचानक फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि डीसीएम के ड्राइवर जमालुद्दीन को चोट नहीं आई। हालांकि खलासी गोलू को हाथ में हल्की चोट आई है। उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वहीं बीच रोड पर डीसीएम के पलटने से सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें