फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या कम हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोई स्वस्थ नहीं हुआ। अब तक कुल 12343 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 18 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12190 है। मृतकों की संख्या 134 है।
यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि केस कम होने के बाद भी सतर्क रहने की जरूरत है। टीम जिले में अधिक से अधिक जांच करने में लगी है। होम आइसोलेशन में 9 मरीज हैं। उनकी निगरानी टीम समय-समय पर कर रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौनरिया बाबू मेें कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया। 100 लोगों की कोरोना जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। जांच टीम में चंद्रजीत यादव, राकेश कुमार त्रिपाठी, विनीत कुमार निगम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

9706 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिला अस्पताल, सीएचसी एवं गांव में कैंप लगाकर बृहस्पतिवार को 9706 लोगों को टीका लगाया गया। गांव में कैंप में लोगों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गौनरिया बाबू में 202 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान सीएचओ पूजा, एएनएम पूनम सिंह, आंगनबाड़ी आराधना चौरसिया,ग्राम प्रधान रमेंद्र पटेल, सत्यपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें