66वीं वाहिनी एसएसबी सीमा चौकी -सुंडी के कार्यक्षेत्र के पास नीदरलैंड के नागरिक पाउलस जॉनसन थियोडरस को पकड़ा गया। सीमा स्तंभ संख्या-526 के नजदीक से साइकिल पर सवार होकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।
इस व्यक्ति के पास नीदरलैंड का पासपोर्ट 16 मार्च 2028 तक वैध है। नेपाल का ट्यूरिस्ट वीजा 31 मई 25 तक वैध पाया गया है। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।