फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छोटे भाई ने बड़े पर किया चाकू से हमला, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सुबह मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

महराजगंज में किसी पारिवारिक बात को लेकर सोमवार की रात दो भाई आपस में भिड़ गए। छोटे भाई ने घर में रखे चाकू से बड़े भाई पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित महंत अवैद्यनाथ नगर वार्ड में सोमवार रात करीब बारह बजे दो भाईयों का आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को परिजन सीएचसी परतावल ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें