फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आम तोड़ रहा बच्चा 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
निचलौल में बच्चे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बंदी विशुनपुरा का मामला
विज्ञापन

पेड़ पर पैर फिसलने से तार की चपेट में आया रघुवीर
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उतरवाया शव
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बंदी विशुनपुरा में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा रघुवीर (12) 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों के अनुसार, बंदी विशुनपुरा निवासी रामकरन चौहान राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर गए थे और उनकी पत्नी घर पर थीं। उनका 12 वर्षीय बेटा रघुवीर घर से कुछ दूरी पर खेलने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रघुवीर गांव के ही मनोहर गुप्ता के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। पेड़ पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा। इसी दौरान वह पेड़ के बगल से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास खेल रहे बच्चों में घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन बिजली प्रवाहित होने के कारण कोई भी बालक के शव को नीचे उतारने का साहस नहीं कर पा रहा था। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ाई में होनहार था रघुवीर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंची मां बेटे का शव देखकर बार-बार अचेत हो जा रही थी। वह रोते हुए कह रही थी कि अगर आज बेटे को घर से बाहर नहीं जाने दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। रघुवीर गांव के विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता था। पढ़ाई में काफी होनहार था। उसका छोटा भाई अंश और बड़ी बहन आरती हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
करंट की चपेट में आने से रघुवीर की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजरे हाईटेंशन तार को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि आबादी एवं पेड़ों के बेहद करीब से गुजरे बिजली के तार लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से ऐसे तारों को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित कराने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
वर्जन
मामले की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। शासन की ओर से नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें