फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के मीराबाई नगर वार्ड निवासी नवविवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मानसी जायसवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता नौगढ़ निवासी दीपक जायसवाल ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने सात माह पूर्व अपनी बेटी मानसी की शादी मीराबाई नगर के रवि जायसवाल से की थी। दहेज में 11 लाख रुपये नकद व 10 लाख की कीमत का घरेलू सामान देकर बेटी को विदा किया था, लेकिन मानसी के पति समेत ससुराल पक्ष के लोग कार और अन्य घरेलू सामानों की मांग करते हुए उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे।
तहरीर के मुताबिक, मानसी ने एक अगस्त को सुबह करीब आठ बजे सिसवा कस्बा निवासी अपनी नानी व मौसा को फोन करके दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसको जान से मारने की साजिश रचे जाने की जानकारी दी थी। मानसी ने यह भी कहा था कि वह अपनी जान बचाने के लिए घर के तीसरी मंजिल पर छुपी हुई है। इस सूचना पर मानसी की नानी, मौसा व मामा जब तकरीबन साढ़े आठ बजे मृतका के ससुराल पहुंचे तो मानसी मृत अवस्था में फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मृतका के पति, सास, ननद व ननदोई के विरुद्ध दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें