फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लावारिस मिली कार और 50 हजार रुपये व्यक्ति को लाैटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के तहसील रोड से शनिवार की रात लावारिस कार और उसमें से बरामद हुए 50 हजार रुपये लौटा कर नौतनवा थाने के दो सिपाहियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। थाना नौतनवा पर तैनात विजय पाल सिंह एवं अजय बिंद शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तहसील रोड पर लावारिस हालत में एक खुली हुई कार और उसमें से 50 हजार रुपया व चेक आदि बरामद हुए। आसपास तलाश के दौरान ही कार की चाबी भी सड़क पर गिरी मिली। दोनों सिपाही वाहन थाने पर ले आए और उसके स्वामी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वाहन स्वामी की पहचान राकेश गुप्ता निवासी सरोजनी नगर के रूप में हुई, जो पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं। दोनों सिपाहियों ने वाहन स्वामी को तत्काल थाने बुलाकर कार, 50 हजार रुपये और चेक उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने दोनों सिपाहियों की इस ईमानदारी और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा और सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है। इसके लिए पुलिस का हर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें