फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोगों से बचाव के लिए किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शुक्रवार को चिउटहां चौराहा व बसंतपुर गांव में अभियान की मॉनिटरिंग और सत्यापन किया गया। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

चिउटहां चौराहे पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने अभियान के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सिसवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद, जिला मलेरिया अधिकारी नीलोत्पल और वेक्टर बॉर्न रोग के जिला सलाहकार कौलेश्वर कुमार मौजूद रहे। घुघली ब्लॉक के बसंतपुर गांव में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ. केपी सिंह ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास जमा कूड़े का उचित निस्तारण करें और नालियों की नियमित सफाई कराएं। कहीं भी जलभराव न होने दें तथा स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुखार होने पर मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें