फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: व्यापारी ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगा आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कस्बे के एक टेंट व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी छत पर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। व्यापारी ने थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को समझा बुझाकर थाने लाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी निवासी दिनेश कुमार रौनियार कस्बे में ही टेंट व्यापारी हैं। उनका पड़ोसी से दीवार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर करीब पौने दो बजे अपनी तीसरी मंजिल की निमार्णाधीन छत पर सुनील रौनियार ने फेसबुक पर लाइव आकर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
इस दौरान उन्होंने ठूठीबारी के थानेदार अमित कुमार सिंह पर बार-बार थाने बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थानेदार की प्रताड़ना से तंग आकर मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। उन्होंने करीब पांच मिनट तक फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान जानकारी मिलने पर उनके परिजन छत पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर थाने ले गई। वहां पर पूछताछ की।
विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें