फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुड़हन नाला पर बन रहा पुल, सड़क हो रही दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आवागमन लोगा सुगम, पहले होती थी परेशानी
विज्ञापन


अड्डा बाजार। बाबू पैसिया के पास कुड़हन नाला पर पुल निर्माण शुरू हो गया है। फसल कटते ही सात किलोमीटर लंबा जर्जर पिच मार्ग का मरम्मत कार्य भी पूरा हो जाएगा। पुल और पिच सुचारू होते ही इस रास्ते भैसहिया पाठक मुख्य मार्ग पहुंचना फिर से सुगम हो जाएगा। इससे जुड़े सात गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां ब्लाॅक अंतर्गत पैसिया बाबू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से न्यू पीएचसी, कौलहीं, राजधानी, रेलवे गेट 36 सी अंडरपास, नरकटहां, चमैनिया उर्फ भेड़ही, बैजनाथपुर उर्फ चरका होते हुए लगभग 7 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क भैसहिया पाठक के पास अड्डा संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग से जुड़ी हुई है। वर्षों से पिच टूटकर जर्जर अवस्था में पड़ी थी, पिछले वर्ष कुड़हन नाला की पुलिया टूट जाने से बीचों-बीच होल बन गया। इससे आधा दर्जन ग्रामीणों समेत क्षेत्र वासियों की परेशानी और बढ़ गई थी।
विज्ञापन




सड़क व पुल दुरुस्त करने की मांग लगातार की जा रही थी। इस महीने सड़क का मरम्मत कार्य आरंभ तो हुआ परंतु फसल तैयार होने की नाते आगजनी के डर से काम रोक दिया गया है। रवि प्रकाश, उमेश राय, गंगा प्रसाद, दुर्गेश कुमार, विजय बहादुर सिंह, गोरख राय, संजय राय, राम किशुन सिंह, राजन पाठक, विजय शंकर शुक्ल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पुल और सड़क दुरुस्त हो जाने से आवागमन की सुविधा फिर से बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन




अवर अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि 36 लाख की लागत से नया पुल निर्मित हो रही है। सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। फसल सुरक्षा के मकसद से मरम्मत कार्य रोक दिया गया है। फसल कटते ही सड़क भी बनकर तैयारी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें