फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने

Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। बिजली की चपेट में आने से मंगलवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। युवक परतावल बाजार के टोला बरियरवां में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जोड़ रहा था।
विज्ञापन

परतावल बाजार के टोला बेबीपुर निवासी चंद्रप्रकाश शुक्ल (35) बिजली का काम करते थे। मंगलवार की सुबह बरियारपुर टोले में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। चंद्रप्रकाश बिना शड-डाउन लिए फ्यूज जोड़ने लगे। फ्यूज जोड़ते समय ट्रांसफॉर्मर में बिजली दौड़ गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के घरवालों का कहना है कि बिजली विभाग में चंद्रप्रकाश डेलीवेजेज पर काम करते थे। जब काम चलता था तो बिजली विभाग वाले उससे काम लेते थे। खाली के दिनों में वह अपना काम करते थे। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने से पहले बिजली विभाग को सूचना देना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें