महराजगंज। बसंतपुर में रविवार सुबह बच्चों के विवाद में मारपीट में एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी जमीरुनिशा के बच्चे सुबह लकड़ी रख रहे थे। इसी बात को लेकर बगल के बच्चों से विवाद हो गया। विवाद होता देख बड़े भी बाहर निकल गए। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि जमीरुनिशा को बगल की तीन महिलाओं ने पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। जमीरुनिशा को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है। गांव वालों का कहना है कि जिन महिलाओं ने मारा है, वे अक्सर विवाद करती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी