फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सिपाही निलंबित, पांच लाइन हाजिर

Mon, 02 Dec 2013 05:42 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शराबी आरक्षियों के खिलाफ एसपी का डंडा चलना शुरू हो गया है। रविवार को एसपी ने एक सिपाही को निलंबित करने के साथ पांच को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

परसामलिक थाने पर तैनात सिपाही सुरेन्द्र चौरसिया शनिवार को शराब के नशे में मिला था। इसकी जानकारी हुई तो इंस्पेक्टर कोतवाली साधुराम ने एसपी के आदेश पर जिला अस्पताल में उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। शराब पीने की पुष्टि होने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। सुरेन्द्र को पहले भी शराब पीने की शिकायत पर लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा शराब पीने की शिकायत पर बरगदवां थाने पर तैनात सिपाही रविन्द्र तिवारी व व्यास तिवारी, सोनौली थाने पर तैनात मैनेजर सिंह, कोठीभार में तैनात सिपाही उमानाथ व रामहरि चौरसिया को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी भारत सिंह का कहना है कि कोई भी सिपाही ड्यूटी के दौरान शराब पीते मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें