फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय युवक समारोह में सदर तहसील के खिलाड़ी चैंपियन

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें सदर तहसील के खिलाड़ी 277 अंक पाकर चैंपियन रहे। निचलौल तहसील के खिलाड़ी 179 अंकों के साथ दूसरे और 52 अंकों के साथ नौतनवां तहसील तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

परतावल इंटर कॉलेज परतावल बाजार की तरफ से जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में सदर तहसील के इंटर कॉलेज मौलागंज के रविन्द्र कुमार पहले स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सदर तहसील के संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर के विक्रम चौहान पहले स्थान पर रहे। दूसरी ओर तीनों दिन बेहतर प्रदर्शन के चलते सीनियर बालक वर्ग मेें संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर के विक्रम चौहान, जूनियर बालक वर्ग में डीएवीएन इंटर कॉलेज घुघली के पंकज त्रिपाठी और इंटर कॉलेज जदहा निचलौल के जन्मेजय व्यक्तिगत चैंपियन रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में इंटर कॉलेज मौलागंज के सद्दाम खां और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा मुकुंदपुर के शफीउद्दीन व्यक्तिगत चैंपियन रहे। इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग में संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर की नेहा पासवान, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की सविता मौर्य व्यक्तिगत चैंपियन रहीं।
मुख्य अतिथि डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड दिया। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी निश्चित ही मंडल और प्रदेश में जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव, पशुपतिनाथ गुप्ता, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव और श्रीराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें