फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला, गंभीर

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिकंदराजीतपुर में मंगलवार रात सो रहे एक वृद्ध पर एक नेपाली युवक ने लाठी से हमला कर दिया। उन्हेें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृजमनगंज क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर निवासी विश्वंभर त्रिपाठी मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात करीब 10 बजे एक नेपाली युवक आया और लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर मचाने पर महेन्द्र और गांव के अन्य लोग जगे और युवक को पकड़ लिया। विश्वंभर को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उन्हें 18 टांके लगे। कुछ देर बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी टेगड़ा, नेपाल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि नेपाली युवक मानसिक रोगी है। कुछ दिन से उसे चौराहे पर देखा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें