फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचलौल में 20 को जुटेंगे नामी पहलवान

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। राजा रतनसेन स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में 20 जनवरी को विराट कुश्ती का आयोजन होगा। इसमें देश भर के नामी पहलवान जुटेंगे। जिसमें
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 10 वर्षों से कराया जा रहा है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय पहलवान श्रवण पांडेय और बाबा केशवदास के अलावा मास्टर चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली के पहलवान पनवेन्द्र, सुखबीर सिंह पंजाब केसरी, उत्तम त्रिपाठी पूर्वांचल केसरी, दिग्विजय तिवारी और विकास राय भाग लेेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महेन्द्र यादव पहलवान, अभयमित्र पांडेय, विद्यासागर यादव और विजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें