फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले में चार घायल

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/कोल्हुई। राजपुर खेत में काम कर रहे चार लोगों पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वन विभाग ने सूअर को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी सुखसागर पटेल (45), नीरज पटेल (30), नेवासी राम (55) गुरुवार की शाम अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। वहां से सूअर मुड़ली के टोला महुअवा निवासी तहसीलदार (40) पर हमला कर दिया। गांववालों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए कोल्हुई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नीरज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं तहसीलदार की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव वालों में दहशत है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर के रेंजर यशवंत का कहना है कि जंगली सूअर के निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गठित कर दी गई है। टीम सूअर की तलाश में जुट गई है। पकड़ में आते ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें