फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों को निलंबन का नोटिस, एक का वेतन कटा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीएसए ने शनिवार को सदर ब्लाक के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने दो शिक्षकों को निलंबन का नोटिस दिया। एक महिला टीचर का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने सदर ब्लाक के कृत पिपरा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शिक्षक बृजेश पांडेय को पत्र व्यवहार पर गलत सूचना अंकित करने और विद्यालय से गायब रहने के कारण निलंबन का नोटिस दिया गया। सिसवा बाबू जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण में महिला शिक्षक अर्चना सिंह गायब मिलीं। बताया गया कि वह एक नवंबर से ही विद्यालय नहीं आ रही हैं। उनको भी निलंबन का नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय गिदहां में सहायक टीचर कात्यानी बिना छुट्टी के ही गायब मिलीं। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि किसी को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। अगर कहीं से भी इसकी शिकायत मिली और निरीक्षण में शिक्षक गायब मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें