फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को नौतनवां क्षेत्र की 11 खाद की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों के खिलाफ अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की शिकायत पर दोनों का लाइसेंस निलंबित किया गया। एक दुकान का अभिलेख पूरा न मिलने पर उसका भी लाइसेंस निलंबित किया गया। निरीक्षण मेंसात दुकानें बंद पाई गईं जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल ने करमहवां के मद्धेशिया खाद भंडार, रमगढ़वां के अग्रहरि खाद भंडार, किसान खाद भंडार, चौधरी खाद भंडार, तराई ट्रेडर्स, यादव खाद भंडार व राजू ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस दौरान सात दुकानें बंद पाई गईं। इससे इन दुकानों के व्यवसाय प्रतिबंधित करते हुए इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने रमगढ़वां के किरन ट्रेडर्स खाद की दुकान का निरीक्षण किया जहां अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर इनका लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई। क्षेत्र के हरिओम खाद भंडार अड्डा बाजार और जनता खाद भंडार रमगढ़वां पर अधिक मूल्य पर यूरिया बेचने की शिकायत यहां के किसान शब्बीर और राम अमर मौर्य ने की। इस पर इन दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। रमगढ़वा के तिवारी ट्रेडर्स खाद की दुकान पर किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर खाद न वितरित करने की शिकायत मिली। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें