फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 978 वाहनों का चालान, दो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर संचालित किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। विशेष रूप से बिना हेलमेट चलने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले तथा सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 978 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज भी किया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें