फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, सज गए शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी रहेगा ईटहिया शिवमंदिर की निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के जलाभिषेक की तैयारी सभी शिव मंदिरों में पूरी कर ली गईं। रविवार को ही मंदिरों की सफाई, सजावट, ध्वनि विस्तारक यंत्र, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग व सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए।
जिले के प्रमुख मंदिर ईटहिया शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। यहां नेपाल, बिहार समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। मंदिर पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया हैं। ईटहियां शिव मंदिर को आकर्षक रोशनी, फूलों से सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को पड़ने से भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है इस वर्ष पहले की तुलना में अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके साथ ही स्थानीय नगर में शिव नगर शिवमंदिर, सिंचाई कालोनी शिव मंदिर, कटहरा शिव मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवां घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित बउरहवा बाबा का शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में शिवभक्त अभिषेक को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
निचलौल। जिला मुख्यालय से उत्तर 35 किलोमीटर दूर सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित ईटहिया शिव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए एक सीओ के अलावा तीन एसओ, पांच उपनिरीक्षक,19 हेड कांस्टेबल, 55 कांस्टेबल, 12 महिला कांस्टेबल,2 ट्रैफिक पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड टीम की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि ईटहिया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से मंदिर गेट,मंदिर परिसर व शिवलिंग के जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिससे मेले में आने जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें