22 आंगनबाड़ी वर्करों को नोटिस
केंद्रों पर बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम 20 नवंबर से 5 दिसंबर के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची तो इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इसके चलते अभियान को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। बच्चों की कम उपस्थिति वाले 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार जायसवाल ने लिए सीडीपीओ को निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर शत प्रतिशत बच्चों व स्टॉफ की उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए हैं। जब कि 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची तो पनियरा में पांच, नौतनवां में दो, घुघली में 9 और घुघली के छह केंद्रों में बच्चों की उपस्थित कम मिली। जिससे अभियान के अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिन केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति है, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र की मुख्य सेविकाओं को भी चेतावनी पत्र जारी किए जाने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।