फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनग्राम के विकास में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वनग्रामों में तेजी से हों विकास कार्य
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के वनटांगिया व मुसहर ग्रामों के विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गांवों का निरीक्षण कर विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की हिदायत भी दी।
डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मुसहर व वनटांगिया निवासी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने मंगलवार को पांच वनटांगिया गांवों का निरीक्षण किया। इसमें कम्पार्टमेट 24, 26, 28 हथियहवां आदि गांवों में स्वास्थ्य, पशु टीकाकरण, मुख्यमंत्री आवास, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेंशन, मनरेगा आदि के तहत हुए कार्यों की जांच की। समाज कल्याण अधिकारी को उन्होंने वनटांगिया गांवों के पात्र लोगों को पेंशन संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें