फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में ई-पॉस मशीन से होगा खाद्यान्न वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांवों में ई-पॉस मशीन से होगा खाद्यान्न वितरण
राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ी पर नियंत्रण की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब राशन की काला बाजारी नहीं हो सकेगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पॉस मशीन से राशन वितरित करने के निर्देश दिए है। बुधवार को सीडीओ रामसिंहासन प्रेम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बृजमनगंज और धानी ब्लॉक के कोटेदारों को ई पास मशीन से खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्डधारकों को ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। ई पॉस मशीन पर अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों व उनके परिवार के सदस्यों के फिंगर प्रिंट लगवाए जाएंगे। फिंगर प्रिंट लगाते ही मशीन कार्डधारक की पहचान करते हुए यूनिट के अनुसार शासन द्वारा तय मूल्य स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। मूल्य भुगतान के बाद कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्डधारकों को राशन खरीद के साथ ही पर्ची भी दी जानी चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने बताया कि बृजमनगंज के 69 और धानी ब्लॉक के 23 उचित दर विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन दिए गए हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में ई-पॉस मशीन से ग्रामीणों को राशन वितरित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि इस मशीन से राशन वितरण होने पर पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने सभी कोटेदारों को समय से राशन के उठान व मशीन से वितरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें