फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में समय से नहीं पहुंचते डॉक्टर तो कैसे हो इलाज 17-02-49

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में समय से नहीं पहुंचते डॉक्टर तो कैसे हो इलाज
विज्ञापन

फोटो
सुबह 8 से 10 बजे तक डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। तहसील क्षेत्र के जगदौर स्थित सीएचसी की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को सीएचसी पर आए मरीज परेशान रहे। सुबह आठ से 10 बजे तक मरीजों को चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचाी पर क्षेत्र के गांव जमुई पंडित निवासी अशोक अपनी माता सरोज की इलाज कराने आए हुए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे ओपीडी और सभी वार्ड में ताले लटके थे। सुबह ग्यारह बजे तक ओपीडी में खाली कुर्सियां डॉक्टर का इंतजार कर रही थीं। जबकि सुबह आठ बजे से ही क्षेत्र के आसपास इलाकों से यहां मरीज आ गए थे। क्षेत्र के गांव सिंन्दुरिया निवासी शांति देवी का कहना है कि इलाज के लिए सुबह आठ बजे से सीएससी पर आ कर बैठी हूं लेकिन फार्मासिस्ट से लेकर डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी है। ओपीडी में सुबह दस बजे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। सुबह सवा दस बजे एक डॉक्टर आए और मरीजों को देखना शुरू किये। वही सीएचसी पर आए लोगों का कहना है कि ओपीडी के बाहर सप्ताह भर में आने वाले डॉक्टरों की सूची चस्पा की गई है। अस्पताल में ओपीडी शुरू होने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन कोई डॉक्टर समय से नहीं आता है। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दायित्व के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें