फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली की कुरबानी तब फर्राटा भरे सवारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल में सड़क निर्माण के लिए काटे गए 14630 पेड़
विज्ञापन

सडकों के चौडीकरण के लिए अभी और काटे जाएंगे 6569 पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वर्ष-2014 के बाद चार साल में सड़क को चौड़ा कराने के लिए 14630 पेड़ काटे जा चुके हैं। अभी भी विभिन्न रोड को चौड़ा करने के लिए 6569 पेड़ पर जल्द कुल्हाड़ी चलेगी। अफसोस की बात यह है कि सड़कों को चौड़ा कराने में इतनी भी जमीन नहीं बच रही जिस पर वन विभाग पौधे लगा सके।
विज्ञापन

वन विभाग के आंकडे़ बताते हैं कि वर्ष 2014-15 में सोनौली-गोरखपुर मार्ग का चौड़ा हुआ तो 13363 हरे पेड़ काटे गए। वर्ष 2016-17 में एनएच 730 पर महराजगंज से धरमपुर पुल तक 1367 पेड़ों का कटान हुआ था। वर्ष-2018 में विभिन्न सड़कों को चौड़ा करने के लिए कुल 6569 हरे पेड़ काटने के लिए चिंह्नित किए गए हैं। इसमें एनएच 730 पर 2428, धनेवा मोड़ से बरोहिया ढाला 1978, बहरोहियां ढाला से ठूठीबारी तक 2097 हरे पेड़ काटने के लिए चिहिंत किया गया है। इस पर जल्द ही कुल्हाड़ी चलेगी। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि रोड को चौड़ा करने के लिए बडे़ स्तर पर पेड़ के कटान हो रहे हैं। सड़क बनने के बाद पौधे लगाने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि रोड के किनारे जमीन कम बच रही है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से निचलौल से बहुआर रोड और महराजगंज से चौक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें