सिंचाई विभाग के 19, कृषि विभाग के 10 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
फोटो
जिलाधिकारी ने दोनों कार्यालयों का किया निरीक्षण
अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने सिंचाई खंड द्वितीय तथा उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। सिंचाई खंड द्वितीय में 19 और उपकृषि निदेशक कार्यालय में दस कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने एक्सईएन व उपकृषि निदेशक को कर्मचारियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
बारिश में डीएम सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद अचानक सिंचाई खंड द्वितीय कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन धर्मेेंद्र कुमार सिंह से बाढ़ की तैयारियों की जानकारी ली। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो कौशल मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अमरजीत पटेल, सुनीता कुमारी, राणा प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुुमार यादव, मिलिंद कुमार, प्रेमलता मिश्रा, प्रहलाद, उमेश कुमार, बृजेश कुमार यादव, रमेश कुुमार सिंह, पंकज कुमार झा, रामनिवास, शिवेषचंद मौर्य, रामप्रसाद, गोधन प्रसाद तथा संजीव कुमार गैरहाजिर मिले। इसके बाद डीएम ने धनेवा धनेई के पास सुकठिया स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया तो अधिकारी का कमरा न खुलने तथा कमरे में अंधेरा रहने पर नाराजगी जाहिर की। उपस्थिति पंजिका देखा तो उस समय आद्या पांडेय, मनीष कुमार, हेमंत कुमार, संजीव कुमार पटेल, राममनोरथ त्रिपाठी, कुलदीप, जयप्रकाश सिंह, शमशाद अहमद, अनिल कुमार सिंह तथा धृतराष्ट्र कुमार श्रीवास्तव गैरहाजिर मिले। इनका भी एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।