फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध टूटा, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/धानी (महराजगंज)। जिले में बाढ़ की भयावहता लगातार छठें दिन भी कायम है। नदियों के जलस्तर में मामूली कमी तो देखी जा रही है लेकिन फरेंदा क्षेत्र के बनदेइयां बांध के टूटने से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहत सहायता के लिए लगाई गई टीम कार्य कर रही है। फरेंदा-धानी क्षेत्र में स्थित बनदेइया बांध के टूटने से ग्राम सभा पुरन्दरपुर, नगवा, कमनहां, हथिगढ़वा, बैसार, रामपुर, बरडाड़ आदि गांवों के कई टोले पानी में डूब रहे हैं। क्षेत्र के काशीपुर, केवटलिया, बनियाडीह, तेलरियापुर, पकडीहा, कमनहां उत्तरी और पुरबी, धोबीटोला, रघुबीरपुर, बनदेइया,बेलौहा,खरिहानिया,राखौदा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बांध टूटने की जानकारी आस-पास के गांवों में आग की तरह फ़ैल गई। ग्रामीणों ने परिवार संग सामान और जानवर को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बहुत लोगों ने मकान के दूसरी और तीसरी मंजिल को अपना आशियाना बनाना शुरू कर दिया। बांध टूटने की सूचना पर प्रशासन के आलाधिकारी मय फ़ोर्स पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी फरेंदा आरबी सिंह ने बताया कि एक-एक टीम एनडीआरएफ, एसएसबी,और पीएसी की टीम लगा दी गई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। बढ़ते हुए जलस्तर और आवागमन हेतु स्टीमर और नावों की व्यवस्था की जा रही है। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि बाढ़ग्रस्त लोगों के रहने और खाने के लिए बरडाड़, और कानापार में राहत शिविर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय और एसएसबी टीम के प्रभारी राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए बताया जा रहा था। बांध टूटने की सूचना मिलते ही विधायक बजरंग बहादुर सिंह,विवेका पांडेय,पूर्व विधायक विनोद तिवारी,सपा नेता अशोक यादव,बसपा नेता बेचन निषाद आदि लोग मौके पर पहुंच कर लोगो की सुरक्षा के इंतजाम कराने का प्रयास किया।
-------------------------------
रोहिन के जलस्तर में कमी से लोगों को राहत
फरेंदा। क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट से गुजर रही रोहिन नदी के जलस्तर में शुक्रवार को कमी आने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। लोगों के सामने मुसीबत की कमी तो आ रही है लेकिन क्षेत्र में जानवरों व पशुओं के मौत के कारण उनके सड़ने से उठ रहे बदबू से लोगों में संक्रामक बीमारी का खतरा मडरा है। रोहिन नदी के अगल-बगल के हैंडपंप का पानी प्रदूषित हो रहा है, जिससे कई रोग जनित बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है। --------------------------------------
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था नाकाफी
फरेंदा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव दिख रहा है। लोगों के सेहत का ख्याल रखने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के कारण भयावह रोग होने की भी आशंका बढ़ रही है। पानी में क्लोरीन, फिनायल, ब्लींचिंग पाउडर के अलावा बुखार, सर्दी के दवा की अनुपलब्धता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें