फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वन महोत्सव के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता रैली के साथ पौध रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। बच्चों शिक्षको समेत अफसरों ने पर्यावरण का हर भरा रखने पर विशेष जार दिया। रैली के माध्यम से आवाम को जागरूक किया। पौध रोपण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। जनपद के तमाम स्कूलों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नगर में बीआरसी सदर परिसर में एसडीएम देवेश गुप्ता, बीएसए जगदीश शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और बीआरसी समन्वयक रेयाज अहमद ने पौध रोपण किया। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहेगी। ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में सभी मिलेगा। हर भरे वातावरण से होने वाले लाभ में बारे में विस्तार से जानकारी दिए। दस दौरान मौसम, राकेश कुमार सिंह, नर्वदाचंद, दिनेश, पट्टू, विजय कुमार, गणेश कुमार के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय हरदी प्रथम व द्वितीय की ओर रैली निकाली गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक संदीप कन्नौजिया, शीशमंजली पटेल, प्रियंबदा, अब्दुल कयूम अंसारी, रजनी, विनीत सिंह, प्रतिभा गुप्ता, विजेता पटेल, विक्रम प्रसाद, डॉ. गिरीश नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय पचमा में प्रधान नसीरूद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वृक्षारोपण कार्य महान, एक वृक्ष दस पुत्र समान का नारा बच्चों ने लगाया। प्रधानाध्यापक डॉ. प्रियंवदा मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से नगर में पौधरोपण किया गया। संस्था के सेवा विस्तार प्रमुख संदीप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा में प्रधानाध्याक शशिबाला पटेल समेत तमाम शिक्षक पौधरोपण के दौरान मौजूद रहे। बच्चों समेत सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय राधाकुमारी इंटर कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया इस दौरान प्रधानाचार्य रामप्रिया शरण सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को वृक्षारोपण व पर्यावरण सुरक्षा के लिये शपथ दिलाया। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेश सिंह, गिरिजेश यादव, ओमकार नाथ पांडेय, महेश पांडेय, रविकांत जाटव, संध्या वर्मा, संतलाल यादव आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, वन महोत्सव के अंतर्गत वन विभाग द्वारा चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल भैया फरेंदा में पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लाक प्रमुख फरेंदा रामप्रकाश सिंह व एसडीएम गिरीश चंद श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चो को पर्यावरण की रक्षा व पौधरोपण के बारे में जानकारी भी दी गई तथा। पर्यावरण सुरक्षा के लिए छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख संघ अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचीन काल से ही मानव व प्रकृति का घनिष्ठ संबंध रहा है। हमारे जीवन की प्राण वायु वृक्षों पर ही निर्भर है। इसलिए प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए पृथ्वी पर अधिक से अधिक वृक्षों का होना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा तभी आने वाले समय में शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाएगा।
उपजिलाधिकारी गिरीश चंद श्रीवास्तव ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बच्चों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सबके लिए पौधरोपण महत्वपूर्ण है साथ ही वन हमारी धरोहर उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। रेंजर विनोद कुमार नायक ने कहा कि वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण करवाया जा रहा है। साथ ही लोगो को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा में सबकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान रामसुभग शर्मा, सीताराम यादव ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जायसवाल, विनोद मद्धेशिया, अजय जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, दुर्गादत्त राय, रामपत आदि रहे।

तमाम स्कूलों में हुआ पौधरोपण
महराजगंज। वन महोत्सव के प्रभारी जीएसवीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह की देख रेख में बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण कराया गया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कई विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जीएसबीएस इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज परसौना, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरवा राजा, बापू शताब्दी इंटर कालेज जहदा, राजकीय इंटर कालेज अहिरौली, महात्मा बुद्व इंटर कालेज अड्डा बाजार, इंटर कालेज कोटा मुकुंद पुर, राजकीय उच्चतर मा. विद्यालय बसंतपुर, सूर्य नरायण सिंह कन्या इंटर कालेज भिटौली बाजार सहित तमाम स्कूलों में पौधरोपण हुआ।
चेहरी गांव में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पौधरोपण किया। कहा कि वृक्ष से हमारा जीवन सुरक्षित है। एसडीओ अजय स्वरूप पांडेय ने बताया कि 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। 500 पौधे लगाए जा रहे हैं। 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पकड़ी ओपी मिश्रा, ओपी वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, वीरेंद्र राव, सिनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें