फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर देश में अमन शांति की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिले में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पर ईदुलफितर की नमाज अदा की गई। निर्धारित समय पर नमाज अदा का मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई। नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूजे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दिए। साथ ही लजिज सेंवईयों का लुफ्त लोगों ने उठाया। जनपद में ईदुलफितर की नमाज प्रेम सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से कडे़ इंतजाम किए गए थे। उच्चाधिकारी जिले में होने वाली प्रत्येक हलचल पर नजर रखे रहे। जिले के सभी ईदगाहों पर पुलिस की पैनी नजर रही।
विज्ञापन

नगर में बस स्टेशन के पिछे ईदगाह पर नमाज अदा की गई। मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, शमशुल हुदा खां समेत तमाम लोग शामिल हुए। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, सीओ एमपी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, जिलाध्यक्ष सपा राजेश यादव, डॉ. एए फारूखी के अलावा अन्य लोग ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकवाद दिए। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ईद पर्व सभी के जीवन में खुशियां लावे। सभी खुशहाल हो और तरक्की के मार्ग की ओर अग्रसर हो। ईदगाह पर मेले जैसा माहौल रहा। खिलौने गुब्बारे आदि की दुकानें आकर्षक ढंग से सजी रही। बच्चों ने खिलौनो की खरीदारी की। नगर के आस पास मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। बच्चे, बुढे़ और नौजवानों ने जमकर ईद की खुशियां मिलजुलकर मनाई। नमाज के बाद सेल्फी लेने की भी होड़ लग गई। युवाओं में इसका जबरदस्त जोश दिखा। नगर में नमाज के दौरान सक्सेना चौक से कॉलेज रोड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। भारी वाहनों को जिला उद्योग केन्द्र रोड से होकर जाने दिया गया। नगर में विभिन्न प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। सदर कोतवाल अनुज सिंह और नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र सहित टीएसआई संजय शाही पुलिस कर्मियों के साथ नगर में पेट्रोलिंग करते रहें।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार ईद पर्व के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र में शांति पूर्वक रोजदारों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। रविवार की सुबह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी, अराजीबैरियां, बोदना, कटखोर, लोहरौली, जमुईकला, बेलवां, डिगही,भगवानपुर आदि गांव के ईदगाहों पर सुबह से ही रोजदार स्नान कर नए वस्त्र पहन अपने परिवार के सदस्यों के साथ ईदगाहों पर पहुंचने लगे इस दौरान ईदगाहों पर मेला लगा रहा। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाल ओपी चौहान अपने दल बल के साथ क्षेत्र के ईदगाहों पर पहुंच शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

लेहडा प्रतिनिधि के अनुसार लेहड़ा बाजार क्षेत्र में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के दौरान देश में अमन-शांति की दुआ की गई। लेहड़ा बाजार ईदगाह पर अली हसन, दुबौलिया में मौलाना नेमत अली और नयनसर में मौलाना बैतुल्लाह अली के साथ नमाज अदा की गई। सोमवार को सुबह ठीक आठ बजे पुराने लेहड़ा बाजार स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर अकबाल अहमद, आशिक अली, गुलाम हैदर, ग्यासुद्दीन, समशेर अली, प्रधान पतिनिधि अफजल हुसेन, पूर्व प्रधान मु0 याकुब और फुलमनहा ग्रामप्रधान अमित कुमार पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
नौतनवा के प्रतिनिधि के अनुसार नगर एवं आसपास के क्षेत्र में ईद का पर्व सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने नजदीकी ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की और मुल्क में अमन, शांति तथा सभी के सलामती की दुआ मांगी। नगर के परसोहिया, घनश्यामनगर, मधुबनवां, गौरिया मुहल्ला एवं भुन्डी बाईपास के ईदगाहों पर नमाज के बाद लोगों ने आपस में एक दूसरे के साथ गले लगकर आपसी गिला-शिकवा दूर किया और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस खुशी के त्योहार पर अन्य समुदाय के लोग भी मुस्लिम भाइयों के यहां पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और उनके यहां एक साथ बैठकर सेवई तथा पकवान चखे। इस पर्व के मद्देेनजर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा इंतजाम काफी चौकस दिखा। हर ईदगाहों पर नमाज खत्म होने तक पुलिस और प्रशासन के लोग जमे रहे। इस मौके पर एसडीएम विक्रम सिंह, सीओ सुरेश कुमार रवि, एसओ श्रीधर पाठक एवं चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गौतम पुलिस बल के साथ ईदगाहों पर मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को ईद उलफितर की नमाज थाने के गेट पर स्थित ईदगाह पर सुबह 9 बजे अदा की गई। मौलाना कारीशहादत ने ईद की नमाज अदा कराई। बहरौली,छितौना,मिश्रौलिया,जमुई,डोमा,झुलनीपुर,ढेसो में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी जे.पी.शुक्ल, सी.ओ.सुरेंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष टी.पी.श्रीवास्तव,विन्द्रावती सिंह, खालिद रजा,खैरूलाह ,बेचन खां,आबिद अली,विश्वनाथ मद्धेशिया,शिवनाथ मद्धेशिया,प्रदीप कसौधन, शैलेष पाण्डेय, कमलेश सिंह, अनिल वर्मा, मौजूद रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कासमरियां, खजुरियां, नन्दभार, कुइया उर्फ़ महेशपुर, मोहम्मदपुर, नाथनगर, टीकर परसौनी, पडरी कला , नक्शा बक्सा आदि जगहों पर अकीदत के साथ ईद मनाया गया।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र में प्रेम सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज पढी गई। ईद की नमाज इस्माईलिया जामा मश्जिद (पुरानी ईदगाह) नहर चौराहे पर पढ़ी गयी इस मस्जिद में मौलाना अशरफ अली नूरानी ने ईद की नमाज पढ़ाई। क्षेत्र में बभनौली बुजुर्ग,कौआढोंढ़,गिरगिटियां,मौलागंज,नरकटहां ,जंगलबड़हरा,खुटहां सराय में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सपा नेता इन्द्रासन यादव,अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, राजेश पाल,नदीम खां, शैफ खां के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बयालीसगावां मे ईद का त्यौहार परम्परागत ढंग से मनाया गया। परतावल जमा मस्जिद के इमाम मौलाना मतलूब ने अलविदा की नमाज अदा कराई। जबकि हरपुर चौक जमा मस्जिद में मौलाना हाफिज अब्दुर्रज्जाक, बडहरा जमा मस्जिद में हाफिज तैसीफ व मोहम्मदपुर ईदगाह में इमाम मौलाना जान मोहम्मद ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तहर बयालीसगावां के सोनकटिया ,बैजौली , धनहा,बैरिया, मुडकटिया, मोहम्मदा,बुद्धरामपुर, तरकुलवा, महदेवा, पिपरिया,लक्ष्मीपुर भरगावा, जद्दूपिपरा,बरगही,बेलवा, सिसवामुंशी, मिर्जापुर पकडी,गोपाला, सियरहीभार ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई। श्यामदेउरवा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फ़ित्र की नमाज उल्लास के साथ अदा की गई। नमाज के बाद गले मिल कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सोमवार को नगर के जामा मस्जिद वार्ड नम्बर एक मस्जिदिया टोला,अजीजिया मस्जिद मीरशिकारी टोला,तदबिदुल कुरआन जलकल रोड, ईदगाह जैनीछपरा,गेरमा,हरपुर पकड़ी,पिपरियां,चैनपुर,रुद्रापुर,बेलवा,कुइंया,चिउटहां,लक्ष्मीपुर कोट,मधवालियां व क्षेत्र के अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
रतनपुर व अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में ईद की नमाज शान्ति पूर्ण ढंग से भगवानपुर, निपनिया, विषखोप, नौडिहवां, दोगहरा, पड़ौली, शिवपुरी, परसा मलिक, चकदह,बरनहवा, बैरवा बनकटवा, बैरवा चन्दनपुर आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को बरगदवा व परसामलिक क्षेत्र के पिपरा अमहवां शीशगढ रमगढवा पड़ौली झिंगटी आदि गांवों में शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई गयी । इस मौके पर अख्तरचिस्ति,सादिर अखतर,अतहर,जाहिद आदि लोग मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद, व रतनपुर में मौलाना लईक अहमद ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा लेजार महदेेवा,फरेंदा बुजुर्ग के तिलंगपुरवा,गुजरपुरवा,भगवतनगर, बाजारडीह,परसाबेनी,सेमरा महराज के उसरी,सोहरवलिया खुर्द सहित अनेक जगहो पर ईद के मौके पर नमाज अदा की गई। फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, जावेद अहमद,वसीउल्लाह खान,मोहम्मद अली,याद अली,बरकत अली,इरसाद अली,एकलाक आदि मौजूद रहे। ईद के नमाज के समय एसडीएम गिरीश चंद श्रीवास्तव,एसओं चंद्रेश यादव मयफोर्स भ्रमण करते रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------
तमाम स्थानो पर काली पट्टी बांधकर पढी नमाज
हाल में हुई हिंसक घटनाओं व हत्याओं पर जताया रोष
महराजगंज। जिले में नमाज के दौरान तमाम स्थानो पर काली पट्टी बांधकर ईदुलफितर की नमाज अदा की गई। कुछ स्थानो पर मदरसा शिक्षको ने मानदेय न मिलने को लेकर काली पट्टी बांध कर अपने भावनाओं को इजहार किया। वहीं रमजान के दिनों में देश के कई जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं व हत्याओं के विरोध में कई ईदगाहों पर लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार अलकुरैश वेलफेयर सोसाईटी के सचिव शमीम असरफी का कहना था कि बीते दिनों दिल्ली से ईद की खरीददारी कर ट्रेन से बल्लभगढ़ जा रहे एक सोलह साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मऊ में मस्जिद से नमाज अदा कर घर जा रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या हुई। इसी तरह जम्मू कश्मीर में मस्जिद के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। उन्होने कहा कि एक तरफ हमारा मुल्क अमन और शान्ति का पैगाम पूरी दुनिया को देता है।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार मदरसा अध्यापकों ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा समय के मानदेय नहीं देने के विरोध में सोमवार को ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर पड़ी मिठौरा ब्लाक के मदरसा सिंदुरिया,जगदौर,मिठौरा बाजार, खजुरिया,अमतहा,हड़खोड़ा, बरोहिया,जमुई-पण्डित स्थित मदरसा के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। यह विरोध इस्लामिक मदरसा शिक्षक संघ के आह्वान पर किया गया था। संघ के जिला अध्यक्ष नूरुल हसन सिद्दीकी ने कहा अभी तो यह सांकेतिक हड़ताल था अगर सरकार ने 1 महीने के अंदर मदरसा शिक्षकों का मानदेय जारी नहीं किया तो चाक डाउन हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें