टिन शेड लगाने के दौरान मारपीट में नौ घायल
फरेंदा। रामनगर के टोला चेहारन में टिन शेड लगाने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी लाया गया। पांच की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर टोला चेहारन निवासी सत्येंद्र मकान पर टिन शेड लगा रहे थे। इंदल पक्ष के लोग मना कर रहे थे। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई। मारपीट में एक पक्ष के इंदल (48), सुनीता (45), अमरजीत (18), राकेश (24), राधिका (32), सरस्वती (61), साहिल (20), ध्रूपचंद (35) व सत्येंद्र (30) को गंभीर चोर्टें आइं। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस बल गांव में पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से इंदर, सुनीता, राधिका, साहिल व ध्रूपचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।