सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी की टीम ने सवारी गाड़ी में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 87 यात्री पकड़े गए।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र शुक्ल, मुख्य टिकट निरीक्षक रामू विश्वकर्मा व आरपीएफ की टीम ने गोरखपुर से नरकटियागंज तक चलने वाली सवारी गाड़ी में यात्रियों के टिकट की जांच की। कप्तानगंज से सिसवा व पनियहवा के बीच 87 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। मंडल वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र शुक्ल ने बताया कि बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। संवाद