फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांतिभंग की आशंका में 87 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए कुल 87 व्यक्तियों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाने के लिए आरोपितों को भारी जमानत मुचलकों से पाबंद कराया गया। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि धारा 129 एक्ट के अंतर्गत 8 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें