फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से जिले में बनेंगी 855 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा से जिले में बनेंगी 855 सड़कें
विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों के निर्माण से प्रवासियों श्रमिकों को मिलेगा रोजगार
संतोष शर्मा
महराजगंज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत चयनित महराजगंज जिले में मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों में 855 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बड़ी संख्या में सड़क बनने से जहां प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर काम मिलेगा। वहीं विकास की दृष्टि से भी यह काफी सहायक सिद्ध होगा।
कोरोना के संक्रमण काल में उत्पन्न हुए हालात में बड़ी संख्या में अपने जिले में पहुंचे प्रवासियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश के 31 जिलों का चयन किया, जिसमें महराजगंज भी शामिल है। प्रवासी श्रमिकों व स्थानीय जरुरतमंदों को मनरेगा योजना से कराए जा रहे विभिन्न कामों के माध्यम से राहत पहुंचाने की कोशिश भी की जा रही है। इसी के तहत जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 855 सड़कों के निर्माण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल जारी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा के तहत सड़कों का निर्माण कराए जाने से दोहरा लाभ होगा। एक तरफ रोजगार के अवसर सृजित होंगे तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें भी कम होंगी।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में बनेगी सर्वाधिक सड़क
मनरेगा योजना के तहत जिले में जिन 855 सड़कों का निर्माण होना है, उनमें सर्वाधिक 95 सड़क सदर में, 90-90 सड़क निचलौल व नौतनवां में, 85 सड़क लक्ष्मीपुर में, 82 सड़क मिठौरा में, 72 सड़क सिसवां में, घुघली में 69, बृजमनगंज व पनियरा में 65-65, परतावल में 64, फरेंदा में 61 व धानी में 17 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें