भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सोनौली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां न्यू एसएसबी रोड के पिपरहिया चौराहे पर देर रात करीब दो बजे 85 किलो चरस बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से चरस बरामद हुआ है। पुलिस चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।