फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमों का उल्लंघन करने पर 846 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा सवारी वाहनों की जांच कर यातायात नियमों के पालन की स्थिति परखी।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 846 वाहनों का चालान किया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें