पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
सिंदुरिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को मोहनापुर निवासी सुबास शर्मा के खिलाफ लोन कराने के बहाने एक व्यक्ति से 84,500 रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार अमरुतिया निवासी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि ढाई साल पहले सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर निवासी सुबाष शर्मा ने लोन कराने के लिए मुझसे 84,500 रुपये ले लिया, मगर लोन नहीं कराया। कई बार कहने पर 29,900 रुपये वापस किए। शेष पैसे के लिए सात मार्च 25 तक की मोहलत मांगी, मगर दिया नहीं।
12 मार्च को सिंदुरिया थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता करवाया। इसमें 25 अप्रैल 2025 को पूरा पैसा देने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी पैसा नहीं मिलने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद उसे फिर थाने पर बुलाकर समझौता कराया गया। मगर आरोपी ने दुबारा समझौते के बाद भी पैसा वापस नहीं किया। शिकायतकर्ता ने थक हारकर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सुबाष शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।