टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, छह यात्री घायल
कैम्पियरगंज जंगल के पास सुअर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। कैम्पियरगंज जंगल मेें बुधवार को दिन में गोरखपुर से फरेंदा आ रही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर के भरपुरवां सहजनवां निवासी रामचंदर (45), अखिल (16), जयप्रकाश (40), कांति देवी (38), गौतम (30) व विजय पाल (38) टेंपो में सवार होकर फरेंदा जा रहे थे। रास्ते में कैम्पियरगंज जंगल के पास अचानक सड़क पर सुअर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। बाद में एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीन घायलों रामचंदर, अखिल व विजय पाल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।