फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन के टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां से बडहरा बरईपार गांव के बीच वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा निवासी सुरेंद्र (32) बड़हरा बरईपार से बृहस्पतिवार की देर रात श्यामदेउरवां अपने घर आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहा वाहन सुरेंद्र को टक्कर मार कर चला गया। इस हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। वहां ले जाने के दौरान रास्ते में सुरेंद्र की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सुरेंद्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें