फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद : स्क्रीनिंग में पहले दिन 22 ने की सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संसद : स्क्रीनिंग में पहले दिन 22 ने की सहभागिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। युवा संसद के लिए बृहस्पतिवार को स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। स्क्रीनिंग के पहले दिन कुल 22 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। युवा संसद का आयोजन 28 जनवरी को किया जाना है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि भारत सरकार के युुवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर 28 जनवरी को युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग में सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण व महिला सशक्तिकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इन विषयों पर स्क्रीनिंग के दौरान मयंक मणि त्रिपाठी, साफिया खातून, कन्हैया लाल गुप्त, गोपाल शर्मा, दीपक द्विवेदी, राहुल कुमार, पूर्णिमा चौधरी, प्रदीप कश्यप, गुल्लू कुमार गुप्त, प्रीतम ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नंदिता ने भी संबोधित किया। डॉक्टर धर्मेंद्र सोनकर, डॉक्टर अजय कुमार मिश्र, डॉक्टर प्रेम प्रकाश मिश्र, डॉक्टर विनोद कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान डॉक्टर घनश्याम शर्मा, डॉक्टर सुनीता त्रिपाठी, राहुल सिंह, गोपाल सिंह, डॉक्टर के आर यादव, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉक्टर अक्षय कुमार, धर्मवीर, डॉक्टर शांति शरण मिश्रा, डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें