फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में पिछले वर्ष से 11 केंद्र अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
23 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

इस वर्ष 11 केंद्र अधिक बने, पिछली बार 12 पर हुई परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 18 नवंबर को जिले के 23 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जिले में 11 परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 23 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के कुल 14230 और उच्च प्राथमिक स्तर के 6076 प्रतिभागी परीक्षा देंगे। वर्ष 2017 में जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 7023 प्राथमिक व 7356 उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इस वर्ष परीक्षार्थियों के संख्या में इजाफा होने पर विभाग की ओर से 11 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। ताकि परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराया जा सके। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न कराए जाने के लिए एसपी को केंद्रों की सूची भेज दी गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पडे़गी तो बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अतिरिक्त शिक्षक बुलाए जाएंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें