फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य पर अब %दीक्षा% की नजर रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण कार्य पर अब ‘दीक्षा’ की नजर रहेगी
विज्ञापन


शैक्षिक गतिविधियों का ब्योरा एप पर हर दिन अपलोड करना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में शिक्षक व छात्रों की उपस्थित के साथ शिक्षण कार्य पर अब ‘दीक्षा’ की नजर रहेगी। यूनीसेफ की ओर से तैयार मोबाइल एप ‘दीक्षा’ से ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) के सह समन्यवक स्कूलों की निगरानी व समीक्षा कर तत्काल रिपोर्ट बीएसए व निदेशक कार्यालय को भेजेंगे। निदेशक स्तर से रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान के लिए ऑनलाइन ‘आगमन एप’ लांच किया है। एप के माध्यम से सरकार बच्चों के नामांकन फर्जीवाड़े पर सीधी नजर रखी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रही यूनाईटेड नेशन इमरजेंसी चिल्ड्रेन फंड (यूनिसेफ) संस्था मोबाइल एप ‘दीक्षा’ को 15 सितंबर तक लांच कर रहा है। मोबाइल एप के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर नियुक्त एबीआरसी शिक्षक व छात्रों की उपस्थित पर नजर रखेंगे। प्रत्येक एबीआरसी को हर महीने 20 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर छात्र व शिक्षक उपस्थित के अलावा शैक्षिक गतिविधियों का ब्योरा एप पर हर दिन अपलोड करना होगा। निरीक्षण के दौरान एबीआरसी स्कूलों में बच्चों के रहन-सहन, शैक्षिक स्तर की समीक्षा, शिक्षकों का शिक्षण कार्य में सहयोग की मुख्य तौर पर समीक्षा करेंगे। इसके अलावा तीन माह में एक बार प्रत्येक स्कूल का निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। दीक्षा एप पर हर माह संकलित होने वाली रिपोर्ट का मूल्यांकन निदेशक बेसिक शिक्षा करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि आनलाइन मानीटरिंग से लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसेगा। साथ ही एबीआरसी की जवाबदेही भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें