फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्कर के दाम छह रूपये बढ़े, महंगी हुई मिठास

विज्ञापन
चीनी
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। शक्कर के दाम में छह रूपये का उछाल आया है। थोक बाजार में अब चीनी 36 रूपये प्रति किलो बिक रही है। अभी 15 दिन पहले 30 रूपये प्रति किलो दर रहा। कारोबारियों का कहना है कि मिलों में कोटा सिस्टम लागू होने के कारण बाजार में शक्कर की आवक घट गई है। अचानक दाम में बढ़ोत्तरी से व्यापारी समेत उपभोक्ता भी परेशान हैं।
शहर में चीनी की आपूर्ति गड़ौरा, नानपारा, बस्ती, रामकोला, सिसवां समेत अन्य स्थानों से होती है। व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने शुगर मिलों के लिए कोटा सिस्टम एवं आयात शुल्क 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत लागू करने से बीते कुछ कुछ दिनों ने शक्कर की आपूर्ति में गड़बड़ी हो गई है। अचानक रेट में उछाल होने से ग्राहक भी परेशान हैं। बिक्री भी कुछ प्रभावित हो रही है। किराना व्यवसायी अशोक टिबडेवाल कहते हैं कि जिले में करीब 500 क्विंटल की खपत रोज होती है, लेकिन इन दिनों 400 क्विंटल ही बाजार में चीनी आ रही है। शक्कर की आवक घटने से रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज हो गई। थोक व्यापार में छह रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा डीजल मूल्य बढ़ने से किराया भी बढ़ गया है तो कुछ महंगाई इससे भी हो गई है। राजीव नगर के व्यवसायी आलोक रंजन कश्यप कहते हैं कि अगर ऐसे ही रहा तो आने वाले दिन एक से दो रूपये की और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी राजेश निगम कहते हैं कि लाल मिर्च भी और तीखी हो गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, और आंध्र प्रदेश में फसल ठीक नहीं होने के कारण मिर्ची के थोक थाम 90 से 105 रूपये हो प्रति किलो हो गया है। मखाना का दाम भी बीते 15 दिनों से चढ़ गया है। 400 रूपये का मखाना अब 700 रूपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर के रहने वाले विनय कुमार नायक ने बताया कि बीते कई दिन से चीनी महंगी हो गई है। फुटकर में चीनी 40 रूपये प्रति किलो मिल रही है। अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में समस्या होगी। गृहणी सारिका त्रिपाठी कहती हैं कि महंगाई से रसोईघर का बजट बिगड़ गया है। इन दिनों तो चीनी महंगी होने से सोच समझ कर खर्च करना पड़ रहा है। पता नहीं महंगाई पर सरकार कब नियंत्रण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें