फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को मिली मंजूरी, बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
road
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने वैसे तो करीब 64 किलोमीटर लंबी 44 क्षतिग्रस्त सड़कों की सामान्य मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। मगर शासन स्तर से 37 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों की सामान्य मरम्मत पर करीब चार करोड़ 12 लाख रूपया व्यय होगा। इसके लिए विभाग ने 92 लाख रूपया अवमुक्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराकर रफ्तार बढ़ाने की गरज से बरसात पहले करीब 64 किलोमीटर लंबी 44 सड़कों की सामान्य मरम्मत कराने को करीब 7.84 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। मगर अभी तक 37 सड़कों की मरम्मत कराने को मंजूरी मिली है। इन सड़कों में सिन्दुरिया-बागापार मार्ग, परसा गिदही मार्ग, बिन्दवलिया मार्ग, हरपुर-पडऱी मार्ग, चटिया कडजा मार्ग, जीएम से धर्मपुर मार्ग, बलुआ से छोटा बलुआ मार्ग, निचलौल- चौक मार्ग, सिंहपुर मार्ग, धनगढ़ी मुड़ेरी मार्ग, अमरूतिया मार्ग, किशुनपुर मार्ग, डोमा खास सहित कुल 37 सड़कों के नाम हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जिन 44 सड़कों की सामान्य मरम्मत कराने को प्रस्ताव भेजा गया था। उसमें से 37 सड़कों की सामान्य मरम्मत कराने की मंजूरी मिल गई है। इन सभी सड़कों पर करीब चार करोड़ 12 लाख रूपये व्यय होंगे, जिसके सापेक्ष शासन स्तर से 92 लाख रूपया अवमुक्त भी हो गया है। जिससे आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें