महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे के ठाकुर द्वारा परिसर स्थित पोखरे के छठ घाट पर व्रती महिलाओं की शुक्रवार को मंगलसूत्र चुराने वाली तीन महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
ठाकुर द्वारा परिसर बृजमनगंज स्थित पोखरे के छठ घाट पर बीते शुक्रवार की भोर में छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं। इन्हीं के बीच घुसकर कुछ महिला चेन स्नेचरों व्रती महिलाओं के जेवरात गायब कर दिया था। इस मामले में कुल पांच संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही थी। पकड़ी गई महिलाओं में से तीन को पुलिस ने इस चोरी की घटना में संलिप्त मानकर केस दर्ज करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से 22 सौ रुपये नकद व एक टूटी हुई सोने की चेन बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि रिंकी पत्नी बलिराम व संगीत पत्नी अर्जुन निवासी परासी नेपाल एवं इंद्रावती पत्नी रमेश निवासी बलरामपुर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज जेल भेज दिया गया है।